डिप्टी CM ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए आदेश

लखनऊ–उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं। मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे रूबरू होते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित  अधिकारियों  को निर्देश दिए कि  कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 31, 2019

लखनऊ–उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं।

मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे रूबरू होते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित  अधिकारियों  को निर्देश दिए कि  कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।