Delhi Weather: गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 52 डिग्री के पार, भट्ठी की तरह तप रही राजधानी

Delhi Weather News, नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर (Mungeshpur) इलाके में बुधवार को सबसे गर्म रहा।

Written By :

SK Sharma

Updated

May 29, 2024

Delhi Weather News, नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर (Mungeshpur) इलाके में बुधवार को सबसे गर्म रहा। यहां पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा नरेला में पारा 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले मई 2022 में राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 मई से पहले शहर में सबसे अधिक तापमान 16 मई 2022 को 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, आईएमडी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की सूचना दी, जिससे थोड़ी राहत मिली।

भट्ठी की तरह तप रही राजधानी

गौरतलब है कि 28 मई को शहर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 100 साल में सबसे ज़्यादा तापमान था। मुंगेशपुर और नरेला जैसे कुछ इलाकों में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था। वहीं नजफ़गढ़ में भी तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Heat -Wave

राजस्थान के नाम था गर्मी का रिकॉर्ड

अब तक सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम था। 2016 में राजस्थान के फलौदी में 51 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 1956 में राजस्थान के अलवर में पारा 50.6 तक पहुंचा था।

राजधानी में बढ़ी बिजली की मांग

उधर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप सामना कर रही राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग भी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम मांग अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 8,302 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः- फिर सुलग उठा नंदीग्राम ! चुनाव से पहले TMC-BJP वर्कर भिड़े, महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद बढ़ा तनाव

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)