Delhi-NCR Weather : भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें दिल्ली वाले, इस सप्ताह 40 के पार जाएगा पारा

Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में होली के बाद से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, होली पर हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहाना रहा। जबकि पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के चलते दिल्ली में गर्मी ज्यादा देखने को नहीं मिली। हालांकि, अब दिल्ली में गर्मी अपना रंग दिखाने वाली है। Delhi-NCR Weather Update: 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान इस सप्ताह के अंत से पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते गर्मी को लेकर चेतावनी दी है।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 21, 2025

Delhi-NCR-Weather

Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में होली के बाद से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, होली पर हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहाना रहा। जबकि पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के चलते दिल्ली में गर्मी ज्यादा देखने को नहीं मिली। हालांकि, अब दिल्ली में गर्मी अपना रंग दिखाने वाली है।

Delhi-NCR Weather Update: 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

इस सप्ताह के अंत से पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते गर्मी को लेकर चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक मार्च के आखिर तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 21 मार्च से तापमान बढ़ने लगेगा और 25 मार्च से 27 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होगा। आसमान साफ ​​रहने से गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।

Delhi-NCR Weather : कैसा रहेगा आज का मौसम

गुरुवार यानी आज की बात करें तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। साथ ही, दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में 73 फीसदी नमी है। आज दिल्ली में AQI 174 है। संवेदनशील लोगों को इस वायु गुणवत्ता से परेशानी हो सकती है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)