सऊदी में हुई युवक की मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने लगाई विदेश मंत्रालय से गुहार

बहराइच– फखरपुर इलाके के सरायकाजी गांव निवासी एक युवक सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। दो दिन पूर्व वह बुखार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन शव घर लाने का इंतजाम नहीं हो सका है।  मृतक के पिता ने विदेश मंत्रालय से गुहार लगाकर शव मंगवाने की मांग की है। फखरपुर थाना अंतर्गत सरायकाजी गांव निवासी फुरकान (38) पुत्र यूनुस की सऊदीअरब में रहकर काम करता है। पिता यूनुस ने बताया कि फुरकान दुबई स्थित शारजाह एयरपोर्ट के निकट स्थित कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह एक माह बाद घर आने वाला था।

Written By :

admin

Updated

October 9, 2018

बहराइच– फखरपुर इलाके के सरायकाजी गांव निवासी एक युवक सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। दो दिन पूर्व वह बुखार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन शव घर लाने का इंतजाम नहीं हो सका है। 

मृतक के पिता ने विदेश मंत्रालय से गुहार लगाकर शव मंगवाने की मांग की है। फखरपुर थाना अंतर्गत सरायकाजी गांव निवासी फुरकान (38) पुत्र यूनुस की सऊदीअरब में रहकर काम करता है। पिता यूनुस ने बताया कि फुरकान दुबई स्थित शारजाह एयरपोर्ट के निकट स्थित कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह एक माह बाद घर आने वाला था। लेकिन दो दिन पूर्व उसकी तबियत बिगड़ गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

वहां फुरकान की इलाज के दौरान मौत हो गई। फुरकान के मौत की सूचना उनके साथी सगीर चंदू ने फखरपुर में दी। लेकिन वहां से शव लाने का इंतजाम नहीं हो सका। परिवार के लोगों ने विदेश मंत्रालय से शव मंगवाने की गुहार लगाई है। उधर फुरकान की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)