सिपाही की हार्ट-अटैक से हुई मौत, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

एटा–एटा में पुलिस लाईन में तैनात सिपाही की हार्ट-अटैक के चलते मौत हो गयी। सिपाही की असामयिक मौत से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। अलीगढ़ के रहने वाले सिपाही 35 वर्षीय सिपाही राहुल उपाध्याय कल अपनी ड्यूटी कर देर रात्रि खाना खाने के बाद सोने चले गये थे।  बताया जा रहा है कि आज सुबह जब ड्यूटी के लिए उन्हें बुलाया गया तो वो अपने कमरे में सोते मिले। उनकी तबियत खराब समझ आनन-फानन सिपाही को पुलिस स्टाफ जिला अस्पताल ले गया जहॉं चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत की सूचना से पूरे

Written By :

admin

Updated

November 21, 2018

एटा–एटा में पुलिस लाईन में तैनात सिपाही की हार्ट-अटैक के चलते मौत हो गयी। सिपाही की असामयिक मौत से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। अलीगढ़ के रहने वाले सिपाही 35 वर्षीय सिपाही राहुल उपाध्याय कल अपनी ड्यूटी कर देर रात्रि खाना खाने के बाद सोने चले गये थे। 

बताया जा रहा है कि आज सुबह जब ड्यूटी के लिए उन्हें बुलाया गया तो वो अपने कमरे में सोते मिले। उनकी तबियत खराब समझ आनन-फानन सिपाही को पुलिस स्टाफ जिला अस्पताल ले गया जहॉं चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत की सूचना से पूरे पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही सिपाही की मौत स्पष्ट हो सकेगी। 

फिलहाल पुलिस के आलाअधिकारियों ने मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी है। 2005 बैच के मृतक सिपाही राहुल उपाध्याय काफी मृदभाषी बताये जा रहे थे और करीब एक वर्ष पूर्व ही हाथरस जनपद से उसका एटा में स्थानांतरण हुआ था और वर्तमान में सिपाही राहुल उपाध्याय पुलिस लाईन में तैनात थे।

(रिपोर्ट – आर. बी. द्विवेदी, एटा )