आवारा कुत्तों ने 6 वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट 

मुजफ्फरनगर — उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 6 वर्षीय बच्चे को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार डाला।वहीं चरथावल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अकरम खेत में गया था जहां पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि खेतों में काम कर रही कुछ महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे बचा नहीं पाई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं मासूम बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर आए ग्रामीण बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन आदमखोर कुत्ते उन पर

Written By :

admin

Updated

April 26, 2018

मुजफ्फरनगर — उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 6 वर्षीय बच्चे को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार डाला।वहीं चरथावल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अकरम खेत में गया था जहां पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि खेतों में काम कर रही कुछ महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे बचा नहीं पाई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं मासूम बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर आए ग्रामीण बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन आदमखोर कुत्ते उन पर टूट पड़े। कुछ युवकों ने लाठी और पत्थर फैंके तब कुत्तों का झुंड वहां से भागा लेकिन तब तक अकरम दम तोड़ चुका था।