जलकुंभी से भरे नाले में दिखा कुछ ऐसा कि हैरान रह गए लोग…

बहराइच–रामपुर रेतिया गांव निवासी एक ग्रामीण को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है। पत्नी ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। सुजौली थाना अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव निवासी कपूरचंद निषाद (45) पुत्र बाबूराम 10 नवंबर की शाम को खेत से धान के बोझ लाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि गांव के ही दो लोगों के साथ उसके देखे जाने

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 16, 2019

बहराइच–रामपुर रेतिया गांव निवासी एक ग्रामीण को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है। पत्नी ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

सुजौली थाना अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव निवासी कपूरचंद निषाद (45) पुत्र बाबूराम 10 नवंबर की शाम को खेत से धान के बोझ लाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि गांव के ही दो लोगों के साथ उसके देखे जाने की जानकारी परिवार के लोगों को हुई। शुक्रवार को सुजौली थाना क्षेत्र के जंगल से सटे धौरहरा क्षेत्र के संपतपुरवा गांव के निकट बह रहे नाले की जलकुंभी में कुछ लोगों ने एक शव देखा। जिसकी सूचना आसपास के गांवों में दी गई। जिसके बाद कपूरचंद की पत्नी सुमंत्री देवी और उसका बेटा धन्नू मौके पर पहुंच गए। दोनों ने शव की पहचान की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सुजौली के प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण का शव लखीमपुर जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में वहां की पुलिस को सूचना दी गई है। मृतक की पत्नी और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें जमीनी विवाद में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। घटना के बारे में धौरहरा थाने की पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)