कैब चालक का खेत में मिला शव,चंद रोज पहले ही आया था घर 

प्रतापगढ़ — जिले के उदयपुर कोतवाली के कुम्भी आइमा गांव में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है गांव का रहने वाला युवक आदिल लखनऊ में रहकर कैब चलाता था वह चंद रोज पहले ही घर आया था।वहीं रात में घर जाते समय पहले से घात लगाए दबंगो ने उसकी गला रेत हत्या कर दी।  सुबह लगभग नौ बजे सूचना मिली कि खेत मे एक शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछतांछ की

Written By :

admin

Updated

August 3, 2019

प्रतापगढ़ — जिले के उदयपुर कोतवाली के कुम्भी आइमा गांव में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

बताया जाता है गांव का रहने वाला युवक आदिल लखनऊ में रहकर कैब चलाता था वह चंद रोज पहले ही घर आया था।वहीं रात में घर जाते समय पहले से घात लगाए दबंगो ने उसकी गला रेत हत्या कर दी। 

सुबह लगभग नौ बजे सूचना मिली कि खेत मे एक शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछतांछ की तो पता चला कि ये आदिल है। आदिल के परिजनों से पूंछतांछ की गई और शव का पंचनामा भर कर अंत्यपरीक्षण को भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि पड़ोसी गांव के दबंग पहले से रंजिश रखते थे। हालांकि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)