तिरंगे में लिपटे जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, मचा कोहराम

प्रतापगढ़ — यूपी प्रतापगढ़ के जिले में आर्मी जवान का तिरंगे में लिपटा शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। जवान राम नरेश पांडेय शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही गांव में इलाकाई लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं साथी सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को सलामी दी। बताया जाता है बीती 11 तारीख को एचएएल से ड्यूटी कर वापस जाते समय एक्सीडेंट में घायल कर्मी की लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। मौत के बाद सेना के ट्रक से जवान शव लेकर उसके गांव पैतृक पहुंचे। वहीं गांव में जवान

Written By :

admin

Updated

August 16, 2019

प्रतापगढ़ — यूपी प्रतापगढ़ के जिले में आर्मी जवान का तिरंगे में लिपटा शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। जवान राम नरेश पांडेय शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी होते ही गांव में इलाकाई लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं साथी सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को सलामी दी। बताया जाता है बीती 11 तारीख को एचएएल से ड्यूटी कर वापस जाते समय एक्सीडेंट में घायल कर्मी की लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। मौत के बाद सेना के ट्रक से जवान शव लेकर उसके गांव पैतृक पहुंचे। वहीं गांव में जवान श्रद्धांजलि देने लोगो का हुजुम उमड़ पड़ा। 

बता दें कि अंतू कोतवाली के कल्याणपुर के रहने वाले राम नरेश पांडेय दो वर्ष पूर्व ही नेवी से रिटायर होने के बाद एचएएल लखनऊ में एसइपी के पद पर तैनात थे।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)