हरदोई में सड़क पर लाईन से पड़े मिले 7 बंदरो के शव ,फैली सनसनी

हरदोई–गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर हरदोई के एक गाव में जाने वाली सड़क पर सात बंदरो के एक साथ शव मिलने से पूरे जिले में सनसनी फ़ैल गयी। शव मिलने की खबर के बाद पुलिस का अमला हरकत में आया और तब कही जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बंदरो के शवो का पोस्ट मार्टम कराया गया है लेकिन एक साथ इतने बंदरो की मौत कैसे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है यह अभी भी रहस्य बना हुआ है । हरदोई के सुरसा थाने के निबरहा गाव के पास सड़क पर आज जब लोगो की नजर पड़ी तो लोग

Written By :

admin

Updated

September 13, 2018

हरदोई–गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर हरदोई के एक गाव में जाने वाली सड़क पर सात बंदरो के एक साथ शव मिलने से पूरे जिले में सनसनी फ़ैल गयी। शव मिलने की खबर के बाद पुलिस का अमला हरकत में आया और तब कही जाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

हालांकि बंदरो के शवो का पोस्ट मार्टम कराया गया है लेकिन एक साथ इतने बंदरो की मौत कैसे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है यह अभी भी रहस्य बना हुआ है । हरदोई के सुरसा थाने के निबरहा गाव के पास सड़क पर आज जब लोगो की नजर पड़ी तो लोग दहल गए क्योकि सड़क पर लाईन से सात बन्दर मरे पड़े थे। बंदरो के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बन्दर के शवो का पोस्टमार्टम किया गया है और उनकी मौत किस कारण से 

हुई यह साफ़ नहीं हो सका है। हालांकि इन सभी बंदरो की जहर से मौत की आशंका जताई गयी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ़ हो पाएगी की आखिर गांव में बंदरो की मौत कैसे हुई ।

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी, हरदोई)