PSL खेल रहे डेविड वॉर्नर अरेस्ट ! अब कोर्ट में होना होगा पेश, जानें क्या है पूरा मामला

David Warner: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को रविवार को शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। यह घटना मारूब्रा के उपनगर में सड़क किनारे की जाने वाली एक नियमित ब्रेथ-टेस्टिंग के दौरान हुई। David Warner: शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी मिली जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय वॉर्नर (David Warner) ने टेस्टिंग चेकप्वाइंट पर पहुंचने से ठीक पहले अपने वाहन को रोककर पार्क कर दिया था। हालांकि, पुलिस

Written By :

SK Sharma

Updated

April 7, 2026

David Warner

David Warner: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को रविवार को शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। यह घटना मारूब्रा के उपनगर में सड़क किनारे की जाने वाली एक नियमित ब्रेथ-टेस्टिंग के दौरान हुई।

David Warner: शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय वॉर्नर (David Warner) ने टेस्टिंग चेकप्वाइंट पर पहुंचने से ठीक पहले अपने वाहन को रोककर पार्क कर दिया था। हालांकि, पुलिस अधिकारी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और ब्रेथ एनालिसिस किया, जिससे पुष्टि हो गई कि उनके शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से अधिक थी। जिसके बाद वॉर्नर को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके खून में शराब की मात्रा 0.104 रिकॉर्ड की गई। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना है। फिलहाल वह पाकिस्तान सुपर लीग (PCL) खेलने के लिए वापस लौट चुके हैं।

कराची किंग्स की कप्तान है डेविड वॉर्नर

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास डेविड वॉर्नर अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं। फिलहाल, वह (David Warner) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और लीग के शेड्यूल में मिले ब्रेक के दौरान कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक, वॉर्नर ने बिग बैश लीग (BBL) समेत घरेलू T20 टूर्नामेंट्स में भी अपना जलवा कायम रखा है।

हाल ही में उन्होंने सिडनी थंडर के साथ एक शानदार सीज़न खेला, जिसमें वह टूर्नामेंट के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वॉर्नर ने सिर्फ़ आठ मैचों में 433 रन बनाए। PSL 2026 में, डेविड वॉर्नर ने तीन मैचों में 31 की औसत से 93 रन बनाए हैं। उनकी टीम, कराची किंग्स, लगातार तीन जीत के बाद फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अब यह टीम गुरुवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर ज़ल्मी का सामना करने के लिए तैयार है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)