डेविड मिलर ने जड़ा टी-20 का सबसे तेज शतक

स्पोर्ट्स डेस्क — दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को खेल गए टी-20 मैच में केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया.  मिलर ने 36 गेंदों पर सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये.वहीं  केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर हमवतन रिचर्ड लेवी के 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाये गये 45 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा दिया.टी20 मैचों में हालांकि यह तीसरा सबसे तेज शतक है.इससे पहले क्रिस गेल ने 2013 में आईपीएल में आरसीबी

Written By :

admin

Updated

October 30, 2017

स्पोर्ट्स डेस्क — दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को खेल गए टी-20 मैच में केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया.

 मिलर ने 36 गेंदों पर सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये.वहीं  केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर हमवतन रिचर्ड लेवी के 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाये गये 45 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा दिया.टी20 मैचों में हालांकि यह तीसरा सबसे तेज शतक है.इससे पहले क्रिस गेल ने 2013 में आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए केवल 30 गेंदों पर सैकड़ा ठोक दिया था जबकि एंड्रयू साइमंड्स ने 2004 में केंट के लिये 34 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

दिलचस्प बात यह है कि मिलर ने आईपीएल में भी एक बार 38 गेंदों पर शतक बनाया था. वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में दो अवसरों पर 40 से कम गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया.मिलर ने अपने पहले 50 रन 23 गेंदों पर बनाये थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अगला पचासा 12 गेंदों पर पूरा किया. 

मिलर ने मोहम्मद सैफुद्दीन के पारी के 19वें ओवर में पहली पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाये लेकिन आखिरी गेंद पर एक रन लेने से वह युवराज सिंह की बराबरी करने से चूक गये.वह वेस्टइंडीज के इविन लुईस के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ओवर में पांच छक्के लगाये. मिलर की पारी से दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 224 रन बनाये.