सास के घर वापस आते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम…छलक पड़े आंखों से खुशी के आंसू

Saas-Bahu Viral Video: सोशल मीडिया पर सांस-बहू का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वायरल वीडियो में घर लौटी सास का बहू ऐसे स्वागत करती है कि सास बेहद भावुक होकर बहू को खुशी गले से लगा लेती है। दरअसल फिल्मों और टीवी सीरियल्स में जहां अक्सर सास-बहू के रिश्ते को नोक-झोंक और कड़वाहट से भरा दिखाया जाता है। हालांकि असल में, ऐसे रिश्ते भी होते हैं जो प्यार और आपसी सम्मान पर टिके होते हैं। जहां बहू बेटी बन जाती है और सास मां। इस वीडियो को खूब तारीफ मिल रही

Written By :

SK Sharma

Updated

July 16, 2026

Saas-Bahu Viral Video: सोशल मीडिया पर सांस-बहू का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वायरल वीडियो में घर लौटी सास का बहू ऐसे स्वागत करती है कि सास बेहद भावुक होकर बहू को खुशी गले से लगा लेती है। दरअसल फिल्मों और टीवी सीरियल्स में जहां अक्सर सास-बहू के रिश्ते को नोक-झोंक और कड़वाहट से भरा दिखाया जाता है। हालांकि असल में, ऐसे रिश्ते भी होते हैं जो प्यार और आपसी सम्मान पर टिके होते हैं। जहां बहू बेटी बन जाती है और सास मां। इस वीडियो को खूब तारीफ मिल रही है।

Saas Bahu Viral Video: सास-बहू का प्यार देख सब हैरान

बता दें कि हाल ही में, एक कंटेंट क्रिएटर ने सास-बहू के खूबसूरत रिश्ते को दिखाने वाला शानदार वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रह है। वीडियो की शुरुआत लिविंग रूम से होती है। टीवी पर मशहूर बॉलीवुड गाना “आपके आ जाने से” बज रहा है, और जैसे ही सास घर के दरवाजे पर पहुंचती हैं, बहू जोश भरे डांस के साथ उनका स्वागत करती है। बहू को ऐसा करता देख सास के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक दिखाई दे रही है। वह मुस्कुराते हुए वे धीरे-धीरे घर में आती हैं और फिर, भावनाओं में बहकर अपनी बहू को गले लगा लेती हैं। वे खुद भी बहू के डांस स्टेप्स के साथ कदम मिलाकर नाचने लगती हैं। दोनों के बीच के खूबसूरत रिश्ते और प्यार के लिए इस वीडियो को खूब तारीफ मिल रही है।

https://www.instagram.com/reel/DaumImLKPnm/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AZDxj4LncS_O1yIwu3O2qI0

viral instagram reel: वीडियो को मिले चुके हैं 600,000 से ज़्यादा लाइक्स

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘kenavita’ अकाउंट से शेयर किया गया था। इसका कैप्शन ‘जब ससुराल आखिरकार फिर से पूरा महसूस होता है’ भी लोगों को बहुत पसंद आया। इस वीडियो को अब तक इस वीडियो पर 18 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन प्यार और तारीफों से भरा हुआ है। एक यूज़र ने कमेंट किया, “अगर बहू को बेटी जैसा प्यार मिले, तो घर सच में स्वर्ग बन जाता है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “असली परिवार ऐसा ही होता है,” एक अन्य यूजर ने लिखा “अगर मेरी शादी में ऐसा प्यार और अपनापन नहीं होगा, तो मैं शादी ही नहीं करूंगा।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)