प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई बेटी ने ही की थी पिता की हत्या

बुलंदशहर –यूपी के बुलंदशहर जिले में एक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पिता को दर्दनाक मौत दे दी।चार दिन पूर्व हुई इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बिजेंद्र उर्फ झगडू ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी।फिलहाल पुलिस ने दोनों जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबकि, 27 फरवरी को खुर्जा के नगला शेखू गांव निवासी बिजेंद्र का शव चारपाई पर

Written By :

admin

Updated

March 2, 2019

बुलंदशहर –यूपी के बुलंदशहर जिले में एक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पिता को दर्दनाक मौत दे दी।चार दिन पूर्व हुई इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बिजेंद्र उर्फ झगडू ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी।फिलहाल पुलिस ने दोनों जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबकि, 27 फरवरी को खुर्जा के नगला शेखू गांव निवासी बिजेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके गले पर निशान पाए गए थे। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। जांच पड़ताल में पुलिस की शक की सुई मृतक बिजेंद्र की बेटी की तरफ घूमी तो मामले का खुलासा हो गया।

वहीं एसपी देहात मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद सामने आया है कि मृतक की बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन बिजेंद्र ने दोनों को एक साथ देख लिया था। जिसका उसने विरोध किया। इसके चलते दोनों ने मिलकर बिजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।