पक्षियों का शिकार करना युवतियों को पड़ा भारी, एक की मौत, 2 गंभीर

फर्रूखाबाद–कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव दारापुर में भट्टे पर मजदूरी करने वाली तीन युवतियों की रात अचानक हालत खराब हो गई।परिजनों ने उनको कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार लड़कियां गांव में पक्षियों का शिकार करने के लिए आटे में नशीली दवाई मिलाकर उनको खिलाती थी।जब वह बेहोश हो जाते तो पकड़कर उनके मांस को पकाकर खाती थी।उसी वजह से रात को ललिता पुत्री रामस्वरूप मांझी, कुमारी तितरी पुत्री तीरथ मांझी,कुमारी ममता पुत्री स्व चौधरी मांझी के पेट मे दर्द हुआ तो हम लोग उनको लेकर अस्पताल आ

Written By :

admin

Updated

June 17, 2019

फर्रूखाबाद–कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव दारापुर में भट्टे पर मजदूरी करने वाली तीन युवतियों की रात अचानक हालत खराब हो गई।परिजनों ने उनको कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार लड़कियां गांव में पक्षियों का शिकार करने के लिए आटे में नशीली दवाई मिलाकर उनको खिलाती थी।जब वह बेहोश हो जाते तो पकड़कर उनके मांस को पकाकर खाती थी।उसी वजह से रात को ललिता पुत्री रामस्वरूप मांझी, कुमारी तितरी पुत्री तीरथ मांझी,कुमारी ममता पुत्री स्व चौधरी मांझी के पेट मे दर्द हुआ तो हम लोग उनको लेकर अस्पताल आ गए। यहां पर इलाज के दौरान कुमारी ललिता की मौत हो गई उन दोनों का इलाज चल रहा है।

अस्पताल के डॉक्टर अमरीश ने बताया कि तीनों युवतियो ने कीटनाशक खाया है। उसी वजह से हालत खराब हुई जिसमें ललिता नाम की युवती की मौत हो गई। दो युवतियों के इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत में काफी सुधार है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)