मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर खाक

बहराइच–नगर के पीपल तिराहे के पास स्थित एक दवा की दुकान में शुक्रवार को अचानक आग लग गयी। बीच बाजार में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।  लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड से दुकान में रक्खी लाखों रुपये कीमत की दवा जलकर खाक हो गयी है। आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नही चल सका है । पीपल तिराहे से कुछ दूरी पर इंदिरा मेडिकल स्टोर के नाम से एक दवा की दुकान है । शुक्रवार की

Written By :

admin

Updated

December 8, 2018

बहराइच–नगर के पीपल तिराहे के पास स्थित एक दवा की दुकान में शुक्रवार को अचानक आग लग गयी। बीच बाजार में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। 

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड से दुकान में रक्खी लाखों रुपये कीमत की दवा जलकर खाक हो गयी है। आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नही चल सका है । पीपल तिराहे से कुछ दूरी पर इंदिरा मेडिकल स्टोर के नाम से एक दवा की दुकान है । शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया । 

आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी । सूचन मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गये करीब एक घँटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है । आग लगने से दुकान में रक्खी लाखों रुपये कीमत की दवाएं जलकर खाक हो गयी । 

अग्निशमन अधिकारी ने बताया की दुकान में अग्निशमन यंत्र लगा होता तो आग इतनी विकराल रूप न लेती । कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नही हो पाया है। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)