शौच के लिए गई दलित छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव

प्रतापगढ़ — जिले में खुले में शौच के लिए घर से निकली दलित छात्रा का शव बाग में पेड़ की ऊंची डाल पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। जबकि जमीन पर शव के नजदीक ही लोटा भी पड़ा हुआ था।  मृतका हाई स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्म हत्या के कयास लगाए जा रहे ।  उधर बाग मे पेड़ से लटके शव की जानकारी पर इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों भीड़ जमा हो गई।  सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में लिया

Written By :

admin

Updated

August 13, 2018

प्रतापगढ़ — जिले में खुले में शौच के लिए घर से निकली दलित छात्रा का शव बाग में पेड़ की ऊंची डाल पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। जबकि जमीन पर शव के नजदीक ही लोटा भी पड़ा हुआ था।  मृतका हाई स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्म हत्या के कयास लगाए जा रहे । 

उधर बाग मे पेड़ से लटके शव की जानकारी पर इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों भीड़ जमा हो गई।  सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में लिया और पंचनामा करके अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। बता दें कि घटना महेशगज कोतवाली के रामनगर चेरई लालमन पुरवा की है। वहीं हत्या और आत्म हत्या की गुत्थी के बीच उलझी पुलिस फिलहाल इसे घटना को आत्म हत्या मानकर चल रही है  हकीकत क्या है ये तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)