दबंगों का कहर जारी,पुलिस चौकी प्रभारी पर ऐसे पड़ा भारी…

औरैया– पुलिस की निरंकुशता के चलते इस समय पूरे जिले में कानून का राज जहां पूरी तरह खत्म हो चुका है क्योंकि रविवार शाम को जो घटना घटी हैं उससे लगता हैं कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं। रविवार की शाम को दिबियापुर रोड पर ब्रह्मनगर पुलिस चौकी प्रभारी को चार युवकों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इसके साथ ही तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। औरैया की ब्रह्मनगर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उनका पीछा कर रहे थे। रविवार की शाम

Written By :

admin

Updated

July 9, 2018

औरैया– पुलिस की निरंकुशता के चलते इस समय पूरे जिले में कानून का राज जहां पूरी तरह खत्म हो चुका है क्योंकि रविवार शाम को जो घटना घटी हैं उससे लगता हैं कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं। रविवार की शाम को दिबियापुर रोड पर ब्रह्मनगर पुलिस चौकी प्रभारी को चार युवकों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इसके साथ ही तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

औरैया की ब्रह्मनगर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उनका पीछा कर रहे थे। रविवार की शाम भी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने सुभाष चौक से पीछा किया। फफूंद रोड पर सहकारी संघ भोलेशंकर मंदिर के समीप उन्होंने रोक लिया। जहां पर एक युवक और आ गया।

यहां पर उनकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने तमंचा निकलने का प्रयास किया। इसके बाद मारपीट कर तीनों युवक भाग गए। उन्होंने बताया कि वह युवक काफी समय से उनका पीछा कर रहे थे। लेकिन चौथा साथी घटना के समय आया जो इन लोगों के साथ घटना में शामिल हुआ। चौकी प्रभारी ने कोतवाली में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

(रिपोर्ट- वरूण गुप्ता , औरैया )