सलमान का जलवा बरकरार, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दबंग 3

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का जलवा बरकरार है। हाल ही में रिलीज हुए सलमान की फिल्म दबंग 3 की एंट्री सौ करोड़ क्लब में हो गई है। हालांकि देश में चल रहे प्रोटेस्ट की वजह से दबंग 3 के बिजनेस पर असर पड़ा है। फिर भी फिल्म पांच दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।इसके साथ ही ये फिल्म सलमान खान की लगातार 15वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप किच्चा और

Written By :

SK Sharma

Updated

December 25, 2019

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का जलवा बरकरार है। हाल ही में रिलीज हुए सलमान की फिल्म दबंग 3 की एंट्री सौ करोड़ क्लब में हो गई है।

हालांकि देश में चल रहे प्रोटेस्ट की वजह से दबंग 3 के बिजनेस पर असर पड़ा है। फिर भी फिल्म पांच दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।इसके साथ ही ये फिल्म सलमान खान की लगातार 15वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की।

फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप किच्चा और अरबाज खान भी मुख्य किरदारों में हैं। दबंग सीरीज की इस तीसरी कड़ी का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं।एक्शन से भरपूर इस फिल्म में इमोशन, कॉमेडी सब कुछ है।