दिनदहाड़े डीएम कार्यालय के पास से चार महिलाओ का अपहरण

मिर्जापुर  –उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बदमाशों का कहर इस कदर जारी है कि उन्होंने डीएम कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग को राड से जमकर पीटा. साथ ही उसके साथ आईं चार महिलाओं का अपहरण कर फरार हो गए.हद तो तब हो गई जब बुजुर्ग मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां मौजूद किसी ने उसको बचाने की हिमाकत नहीं की. बता दें कि घटना डीएम  कार्यालय के पास की  है जहां शनिवार दोपहर  बोलेरो सवार पांच दबंग आए और पास ही खड़ी दूसरी बोलेरो में बैठे लोगों को जबरदस्ती उतारने लगे. इससे पहले कि बोलेरो सवार कुछ समझ

Written By :

admin

Updated

October 27, 2018

मिर्जापुर  –उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बदमाशों का कहर इस कदर जारी है कि उन्होंने डीएम कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग को राड से जमकर पीटा.

साथ ही उसके साथ आईं चार महिलाओं का अपहरण कर फरार हो गए.हद तो तब हो गई जब बुजुर्ग मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां मौजूद किसी ने उसको बचाने की हिमाकत नहीं की.

बता दें कि घटना डीएम  कार्यालय के पास की  है जहां शनिवार दोपहर  बोलेरो सवार पांच दबंग आए और पास ही खड़ी दूसरी बोलेरो में बैठे लोगों को जबरदस्ती उतारने लगे. इससे पहले कि बोलेरो सवार कुछ समझ पाते उन पर फिल्मी अंदाज में राड से हमला बोलकर एक बुजुर्ग को लहूलुहान कर दिया.साथ ही साथ चार महिलाओं का अपहरण और उनके पास रखे पांच लाख रुपये को लेकर फरार हो गए.वहीं डीएम कार्यालय के पास दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार किसी जमीन की खरीददारी यानी की रजिस्ट्री करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर आया हुआ था.

वहीं डीएम कार्यालय के पास दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है.अब सवाल यह उठता है कि जब डीएम कार्यालय के आस-पास सुरक्षा का यह हाल है तो बाकी आम जनता की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है.