IPL 2025: RCB ने 17 साल बाद चेपॉक में CSK को हराया, कप्तान ने बताई कहां हो गई गलती

CSK vs RCB IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 17 साल बाद घर में मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया है कि उनकी टीम से कहां गलती हुई। RCB ने CSK को 50 रनों से हराकर IPL में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में हराया था। लगातार दो जीत के साथ RCB ने पॉइंट टेबल में बड़ी छलांग लगाई है। RCB 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अर्धशतकीय पारी खेलने

Written By :

SK Sharma

Updated

March 29, 2025

ipl-2025

CSK vs RCB IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 17 साल बाद घर में मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया है कि उनकी टीम से कहां गलती हुई। RCB ने CSK को 50 रनों से हराकर IPL में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में हराया था। लगातार दो जीत के साथ RCB ने पॉइंट टेबल में बड़ी छलांग लगाई है। RCB 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। CSK दो अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।

CSK vs RCB IPL 2025: हार के बाद गायकवाड़ ने दी सफाई

RCB के खिलाफ हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘मुझे अभी भी लगता है कि इस पिच पर 170 रनों का स्कोर सही था। हमें खराब फील्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा। जब आप ऐसे विकेट पर 20 रन अतिरिक्त का पीछा कर रहे हों तो आपको अलग तरह से बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है। विकेट थोड़ा चिपचिपा था और गेंद रुक-रुक कर बल्ले पर आ रही थी। ऐसे में आपको पावरप्ले में अलग तरह से बल्लेबाजी करनी होती है।’

CSK vs RCB IPL 2025: 2008 में पहली बार दर्ज की थी जीत

आरसीबी के 7 विकेट पर 196 रन के जवाब में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद से चेपक में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर मजबूत स्कोर बनाने के बाद आरसीबी ने मेजबान टीम के शुरुआती विकेट चटकाकर दबाव बनाया जो अंत तक कायम रहा। चेन्नई के बल्लेबाज अपनी गलतियों के कारण विकेट गंवाते रहे जबकि मेजबान टीम ने फील्डिंग में भी निराश किया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘राहुल त्रिपाठी ने अपना शॉट खेला। मैं भी अपना शॉट खेलना चाहता था। कभी-कभी यह काम करता है और कभी नहीं करता। फिर भी मुझे खुशी है कि हम बड़े अंतर से नहीं हारे। जब आपके पास तीन विश्व स्तरीय स्पिनर होते हैं तो आप चाहते हैं कि उनका सामना नए बल्लेबाज करें। लय बरकरार रखनी होगी। फील्डिंग में बहुत सुधार करना होगा और हमें मजबूती से वापसी करनी होगी। सीएसके अपना अगला मैच गुवाहाटी में खेलेगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)