नक्सली हमले में शहीद हुआ उन्नाव का लाल, मचा कोहराम

उन्नाव– छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार की शाम नक्सलियों के हमले में उन्नाव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शशिकांत तिवारी शहीद हो गए। घात लगाकर हुए इस हमले में पांच अन्य लोग घायल भी हो गए।  जवान के शहीद होने की जानकारी उन्नाव पहुंचते ही डीएम, एससपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंच गए। सीआरपीएफ जवान शशिकांत तिवारी 221 बटालियन की एक टीम राज्य पुलिस इकाई के साथ जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर थी। सीआरपीएफ जवान के शहीद होने की खबर जनपद वासियों को मिली तो घाव फिर हरे हो गए। अभी पुलवामा पुलवामा हमले में

Written By :

admin

Updated

March 19, 2019

उन्नाव– छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार की शाम नक्सलियों के हमले में उन्नाव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शशिकांत तिवारी शहीद हो गए। घात लगाकर हुए इस हमले में पांच अन्य लोग घायल भी हो गए। 

जवान के शहीद होने की जानकारी उन्नाव पहुंचते ही डीएम, एससपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंच गए। सीआरपीएफ जवान शशिकांत तिवारी 221 बटालियन की एक टीम राज्य पुलिस इकाई के साथ जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर थी। सीआरपीएफ जवान के शहीद होने की खबर जनपद वासियों को मिली तो घाव फिर हरे हो गए। अभी पुलवामा पुलवामा हमले में शहीद का गम भूल नहीं पाए थे कि एक और जवान के शहीद होने की खबर पहुंच गई।

शहीद होने की खबर जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे वैसे शहीद के घर के सामने शुभचिंतक व अन्य की भीड़ इकट्ठा होने लगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शहीद के घर जाकर परिवारी जनों को ढांढस बंधाया। आज देर शाम तक शहीद के शव आने की संभावना है।