हथियारबंद बदमाशों ने फौजी के घर में घुस संगीन घटना को दिया अंजाम

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में पुलिस का इक़बाल ख़तम होता जा रहा है । इस नाकामी के चलते पुलिस के सामने डकैतों ने लूट की घटना को अंजाम दिया । बदमाशों ने घर में अपने बच्चो के साथ अकेली रह रही महिला को जमकर पीटा और  महिला के साथ बलात्कार करने की भी अशंका जाहिर की जा रही है । आपको बताते चले यह सनसनीखेज घटना बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ की जय नारायन वर्मा रोड निवासी रवींद्र मिश्रा के मकान में किरायेदार सैनिक उमेश पाल की आबास में हुई। उमेश पाल लखनऊ सेना में सिपाही पद पर कार्यरत हैं। घर में उनकी पत्नी

Written By :

admin

Updated

June 10, 2019

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में पुलिस का इक़बाल ख़तम होता जा रहा है । इस नाकामी के चलते पुलिस के सामने डकैतों ने लूट की घटना को अंजाम दिया । बदमाशों ने घर में अपने बच्चो के साथ अकेली रह रही महिला को जमकर पीटा और  महिला के साथ बलात्कार करने की भी अशंका जाहिर की जा रही है ।

आपको बताते चले यह सनसनीखेज घटना बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ की जय नारायन वर्मा रोड निवासी रवींद्र मिश्रा के मकान में किरायेदार सैनिक उमेश पाल की आबास में हुई। उमेश पाल लखनऊ सेना में सिपाही पद पर कार्यरत हैं। घर में उनकी पत्नी मीना 2 साल के पुत्र शुभ व 6 वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ रहती है। बीती रात मीना छोटे बेटे के साथ छत पर लेटी थी नीचे कमरे में बड़ा बेटा सो रहा था। रात के समय बदमाश सीडी लगाकर छत पर चढ़ गए। बदमाशों ने मीना को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश मकान से नगदी जेवरात आज सभी कीमती सामान ले गए। बदमाश जिस रास्ते आए थे उसी रास्ते से चले गए और जाते समय सीडी भी छोड़ गए। मीना को सुबह करीब 5 बजे होश आया। मीना को फतेहगढ़ सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल मिश्र इंस्पेक्टर फतेहगढ़ फॉरेंसिक टीम स्वाट टीम एवं खोजी कुत्ता मौके पर पहुंचा। बताया गया कि डकैती की वारदात में आधा दर्जन बदमाश शामिल थे। चार बदमाशों को आर्यन ने देखा। बदमाशों ने उमेश पाल के आसपास में रहने वाले मकानों के दरवाजे अंडरवियर बनियान से बांध दिए थे ताकि कोई व्यक्ति मकान से बाहर न निकल सके। महिला के साथ बलात्कार करने की भी अशंका जाहिर की जा रही है ।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)