Covid 19 In India: भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, दो मरीजों की मौत से मचा हड़कंप

Covid 19 In India: कोरोना (Corona) के कहर को दुनिया अभी भूली भी नहीं थी कि इस बीमारी के फिर से सक्रिय होने के मामले सामने आने लगे हैं। जी हां, एक बार फिर यह वायरस पूरी दुनिया में फैलना शुरू हो गया है। कोरोना का नया वैरिएंट हांगकांग और सिंगापुर में तेजी से फैल रहा है, अब इसके मामले भारत में भी मिल रहे हैं। Covid 19 In India: दो मरीजों की मौत से मचा हड़कंप मुंबई में पिछले 3 महीनों में कोविड-19 के कई मामले सामने आए हैं और अब मुंबई के KEM अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव

Written By :

SK Sharma

Updated

May 21, 2025

Covid 19 In India: कोरोना (Corona) के कहर को दुनिया अभी भूली भी नहीं थी कि इस बीमारी के फिर से सक्रिय होने के मामले सामने आने लगे हैं। जी हां, एक बार फिर यह वायरस पूरी दुनिया में फैलना शुरू हो गया है। कोरोना का नया वैरिएंट हांगकांग और सिंगापुर में तेजी से फैल रहा है, अब इसके मामले भारत में भी मिल रहे हैं।

Covid 19 In India: दो मरीजों की मौत से मचा हड़कंप

मुंबई में पिछले 3 महीनों में कोविड-19 के कई मामले सामने आए हैं और अब मुंबई के KEM अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन दोनों मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से नहीं, बल्कि उनकी पहले से मौजूद गंभीर बीमारियों कैंसर और किडनी फेलियर की वजह से हुई है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के मुताबिक, कर्नाटक में कोविड-19 के 16 सक्रिय मामले सामने आए हैं. गुजरात के अहमदाबाद में एक ही दिन में सात नए मामले सामने आए हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मई 2023 में महामारी के खत्म होने की घोषणा की है, लेकिन कोविड-19 अभी भी वैश्विक स्तर पर फैल रहा है। भारत में ज़्यादातर मामले हल्के हैं और कोरोना से होने वाली मौतें या आईसीयू में भर्ती होने का नए मामलों से कोई संबंध नहीं है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)