चचेरे भाई ने रिश्तों को किया तार-तार, मासूम बहन से किया दुष्कर्म

बहराइच– जिले के हुजूरपुर इलाके में आज दोपहर रिस्ते के चचेरे भाई ने रिश्तों को तार तार करते हुये पांच साल की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया मासूम की चीखपुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते आरोपी वहां से फरार हो गया । पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुये मासूम को जिला अस्पताल भेजवाया है ।  हुजूरपुर इलाके के एक ग्राम में रहने परिवार की पांच साल की  बच्ची आज घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी । उसी वक्त रिस्ते में चचेरा भाई लगने वाला 18 साल का

Written By :

admin

Updated

August 22, 2018

बहराइच– जिले के हुजूरपुर इलाके में आज दोपहर रिस्ते के चचेरे भाई ने रिश्तों को तार तार करते हुये पांच साल की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया मासूम की चीखपुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते आरोपी वहां से फरार हो गया । पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुये मासूम को जिला अस्पताल भेजवाया है । 

हुजूरपुर इलाके के एक ग्राम में रहने परिवार की पांच साल की  बच्ची आज घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी । उसी वक्त रिस्ते में चचेरा भाई लगने वाला 18 साल का युवक उसे खेत मे उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा । मासूम की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण व परिजन खेत की तरफ भागे लेकिन तब तक युवक वहां से निकल भागा । 

घटना की जानकारी मिलते ही हुजूरपुर थाने के इंस्पेक्टर विद्या सागर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच बच्ची को जिला अस्पताल भेजवाया । अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हुजूरपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है । 

(रिपोर्ट -अनुराग पाठक, बहराइच )