लॉकडाउन के बीच चचेरे भाई ने किया रिश्तों को तार-तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सामने आई है. यहां रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक ने अपनी चचेरी (Cousin) बहन के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम फरार हो गया. फिलहाल पुलिस...

Written By :

SK Sharma

Updated

April 15, 2020

पूरा देश में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के महामारी की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन लागू है. वहीं दूसरी ओर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. कुछ ऐसी ही शर्मनाक हरकत उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सामने आई है. यहां रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक ने अपनी चचेरी (Cousin) बहन के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है.

ये भी पढ़ें..कोरोना संकट में दारोगा को नहीं मिला सही इलाज, मौत

16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

बता दें कि यह शर्मनाक घटना चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की जहां एक युवक के ऊपर अपनी चचेरी (Cousin) बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. इस मामले में मारकुंडी थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) चित्रसेन सिंह ने बुधवार को बताया कि 16 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने की घटना 11 अप्रैल की है.

किशोरी उस समय खेत में फसल काट रहे अपने पिता को खाना देकर वापस घर लौट रही थी. तभी उसके 22 साल के चचेरे भाई ने रास्ते में पकड़ कर उसके साथ इस रेप की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता ने घटना की प्राथमिकी मंगलवार की शाम थाने में दर्ज करवाई है.

आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस ने पीड़िता को बुधवार को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. एसएचओ ने बताया कि मामला दर्ज किए जाने के बाद से आरोपी युवक गांव से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्दी ही उसको गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस ने बताया कि वारदात के पीछे के कारणों की भी तफ्तीश की जा रही है.

ये भी पढ़ें..दिव्‍यांका त्रिपाठी का बड़ा खुलासा, थिएटर में लड़के ने की थी गंदी हरकत