गठबंधन के बड़बोले प्रत्याशी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बताया ‘गद्दार’

हाथरस–यूपी के हाथरस में गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के विवादित बयानों के वीडियो वायरल हो गए। रामजी लाल सुमन ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा छर्रा में कुछ दिनों पूर्व एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये विवादित बयान दे डाले। सुमन ने कहा की शयामा प्रसाद मुखर्जी गद्दार था।1925 में बना आरएसएस गद्दार,जिसने सबसे पहले ब्रिटेन की रानी का स्वागत किया था। इससे बड़ा गद्दार दुनिया मे कोई नही हो सकता। जो आज भाजपा है वो कभी जनसंघ थी।1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में इस श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेजों को लिखकर कहा कि हम बंगाल में महात्मा

Written By :

admin

Updated

April 16, 2019

हाथरस–यूपी के हाथरस में गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के विवादित बयानों के वीडियो वायरल हो गए। रामजी लाल सुमन ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा छर्रा में कुछ दिनों पूर्व एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये विवादित बयान दे डाले।

सुमन ने कहा की शयामा प्रसाद मुखर्जी गद्दार था।1925 में बना आरएसएस गद्दार,जिसने सबसे पहले ब्रिटेन की रानी का स्वागत किया था। इससे बड़ा गद्दार दुनिया मे कोई नही हो सकता। जो आज भाजपा है वो कभी जनसंघ थी।1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में इस श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेजों को लिखकर कहा कि हम बंगाल में महात्मा गाँधी के आंदोलन को फैलने नही देंगे। तमाम हमारे देश के लोग इंकलाब का नारा लगा रहे थे और जेल में बंद थे। तब गुलामी और चापलूसी करने का काम कर रहे थे। इनसे बड़ा गद्दार दुनिया मे कोई नही है। अंग्रेजो की चापलूसी करने वाले गद्दार देश भक्ति का सर्टिफिकेट माँगते,ये जमीन तुम्हारे बाप की है।

वही सुमन ने कहा की मोदी जी सीमा का आतंकवाद रुक सकता है,लेकिन देश मे जब आतंकवाद पनपेगा तब क्या होगा। 35 करोड़ भूखे नंगे लोग जिनको इंसाफ नही है वो किसी दिन बागी हो गये तब क्या करोगे। ये नोजवान जो डिग्री लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे है, अगर ये बन्दुक उठा लेंगे और वो बागी हों गये तो क्या होगा। मोदी पर निशाना साधते हुये कहा, वारे फ़क़ीर 25 लाख रूपये का सूट पहने वाला 30 हजार रूपये किलो की सब्जी खाने वाला आदमी फ़क़ीर अगर ऊपर वाला कही है हमें भी ऐसा फ़क़ीर बना दे। नरेन्द्र मोदी तुम गरीब देश के प्रधानमंत्री हो,तुम्हरे लिबास से तुम्हारे चेहरे से लगना चाहिए की तुम एक गरीब देश के नुमाइंदे हो। गिरगिट की तरह रंग बदलते हो। 

भाजपा के नेता की लड़की की शादी एक मुस्लमान से हुई है यूपी के गवर्नर और पूरी सरकार उस शादी में नाच रही थी। भाजपा नेता की लड़की मुसलमान से शादी कर लेती है तो वो निकाह है और हमारा कोई लड़का किसी मुस्लिम से शादी कर लेता है तो वो लवजेहाद हो गया। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)