कांस्टेबल ने सर्विस पिस्टल तानकर महिला से की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक कांस्टेबल ने महिला के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर सर्विस पिस्टल तानकर महिला पर फायर करने की कोशिश की। दरअसल, कांस्टेबल का मैगजीन खाली था तो उसने महिला को चापड़ लेकर दौड़ा लिया। उसी दौरान किसी ने कांस्टेबल के इस हरकत का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने कांस्टेबल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सिपाही ने महिला से की अश्लील

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 14, 2021

सोशल मीडिया पर पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक कांस्टेबल ने महिला के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर सर्विस पिस्टल तानकर महिला पर फायर करने की कोशिश की। दरअसल, कांस्टेबल का मैगजीन खाली था तो उसने महिला को चापड़ लेकर दौड़ा लिया। उसी दौरान किसी ने कांस्टेबल के इस हरकत का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने कांस्टेबल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

सिपाही ने महिला से की अश्लील हरकत:

जानकारी के मुताबिक यह घटना फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ले का है। पीड़ित महिला का आरोप है कि कांस्टेबल सत्यप्रकाश खुलेआम बियर-शराब पीकर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो कांस्टेबल ने गाली-गलौज कर उससे छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो कांस्टेबल ने उसपर अपनी सर्विस पिस्टल से फायर करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल की मैगजीन खाली होने की वजह से वह बाल-बाल बच गई।

एसपी ने कांस्टेबल के खिलाफ दिए जांच के आदेश:

पीड़ित महिला थाने पहुंचकर कांस्टेबल के खिलाफ एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला की शिकय के बाद एसपी राजेश कुमार सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जांच करने के आदेश दिए। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)