फिरोजाबाद के प्रतिष्ठित व्यवसायी की हत्या की साज़िश नाकाम

एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की जेल से ही हत्या की योजना बनाई और सुपारी 5 लाख रु में पकड़े गए शूटरों को दी थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरखपुर जेल में बंद अपराधी देवेन्द्र जेल में फोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसने हत्या की पूरी साज़िश जेल से फोन पर ही रची।

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 2, 2020

फिरोजाबाद के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की हत्या करने जा रहे अज़मगढ़ कंधरापुर के दो सुपारी किलर शूटरों को फिरोजाबाद की सिरसा गंज पुलिस और SOG टीम ने गिरफ्तार कर व्यवसायी की हत्या की साज़िश को नाकाम कर दिया।

यह भी पढें-नई पहल: इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों का भेजें फोटो और पायें ये इनाम…

पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के अनुसार फिरोजाबाद से लूट के मामले में जेल भेजा गया एक अपराधी देवेन्द्र इन दिनों गोरखपुर जेल में बंद है।उसी ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की जेल से ही हत्या की योजना बनाई और सुपारी 5 लाख रु में पकड़े गए शूटरों को दी थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरखपुर जेल में बंद अपराधी देवेन्द्र जेल में फोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसने हत्या की पूरी साज़िश जेल से फोन पर ही रची।

फिरोजाबाद की सर्विलांस टीम द्वारा पकड़े गए शूटरों में आशीष उर्फ दंगल यादव और संदीप यादव निवासी कंधरापुर अज़मगढ़ को किसी और मामले में तलाश कर रही थी और इनके नम्बर से हो रही बातचीत सुन रही थी।इसी बीच गोरखपुर जेल में बंद देवेन्द्र की बातचीत शूटरों से हुई।पुलिस के कान खड़े हो गए ,पुलिस ने व्यवसायी की हत्या करने आज़मगढ़ से फिरोजाबाद पहुंचे दोनों शूटरों को गिरफ़्तार कर लिया।