…जब 50 हजार से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया फेसबुक लाइव

लखनऊ —भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शहादत दिवस पर कांग्रेस के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव किया। यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले पर IPS अमिताभ ठाकुर ने उठाई ये मांग… उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पैदल चलते श्रमिकों, पैदल चलती गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक 3 दिन में अपने घर पहुंच जाते। बसें वापस लौट गईं। श्रमिक पैदल चलते रहे। भाजपा की राजनीति

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 22, 2020

लखनऊ —भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शहादत दिवस पर कांग्रेस के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव किया।

यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले पर IPS अमिताभ ठाकुर ने उठाई ये मांग…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पैदल चलते श्रमिकों, पैदल चलती गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक 3 दिन में अपने घर पहुंच जाते। बसें वापस लौट गईं। श्रमिक पैदल चलते रहे। भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया।

लेकिन यूपी की भाजपा सरकार ने इन बसों को रोक दिया। न केवल इन बसों को रोका गया बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

जारी बयान में कहा गया कि इस कोरोना आपदा की शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इस आपदा के दौरान हमारे लिए पहले मानवता है फिर राजनीति। इसी सिलसिले से कांग्रेस पार्टी ने 67 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई है। बाहर फंसे लोगों को मदद का काम भी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के आह्वाहन पर श्रमिकों के घर वापस आने का किराया भरने का काम भी कांग्रेस पार्टी ने किया है।

यह भी पढ़ें-बदायूं में अचानक आई कोरोना मरीजों की बाढ़, प्रशासन में मचा हड़कंप

भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए सहायता रोके जाने से हम पीछे नहीं हटने वाले। मुकदमे लगाने से हम डरने नहीं वाले। हम दुगुनी लगन से लोगों की सेवा में जुटेंगे।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका जी ने सेवाभाव से 100 बसें देने का प्रस्ताव रखा और मुख्यमंत्री जी ने उसको स्वीकार किया, पर हमारी बसें, वायदे के अनुसार हम सीमा पर खड़े रहे। 36 घंटे से ज्यादा समय तक बार्डर पर खड़ी बसों पर राजनीति होती रही और उन बसों को उ0प्र0 की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, श्रमिक भाई, बहनों की लड़ाई लड़ती रही है। आज का फेसबुक लाइव जनान्दोलन है। हम लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन चलायेंगे, हमें जनता पर विश्वास है, हम जनता के बीच जायेंगे, जनता यह निर्णय लेगी कि सही कौन है और गलत कौन है। कांग्रेस पार्टी गरीब जनता के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।