17 मार्च को लखनऊ में सीएम का घेराव करेगी कांग्रेस- अजय कुमार लल्लू

बदायूं –उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा किसान जागरण अभियान में शामिल होने आए कांग्रेज़ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजापा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ किसान आयोग के गठन करने की बात कही। उन्होंने कहा भाजपा इवेंट की सरकार। किसानों की मांगे पूरी न होने कांग्रेस आगामी 3 तारीख को तहसील पर 6 तारीख को जिला मुख्यालय और मांगे फिर भी नही मानी गई तो 17 मार्च को राजधनी में सीएम का में घेराव किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा

Written By :

SK Sharma

Updated

February 24, 2020

बदायूं –उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा किसान जागरण अभियान में शामिल होने आए कांग्रेज़ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजापा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ किसान आयोग के गठन करने की बात कही। उन्होंने कहा भाजपा इवेंट की सरकार। किसानों की मांगे पूरी न होने कांग्रेस आगामी 3 तारीख को तहसील पर 6 तारीख को जिला मुख्यालय और मांगे फिर भी नही मानी गई तो 17 मार्च को राजधनी में सीएम का में घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा इवेंट होर्डिंग पोस्टर की सरकार हैं। किसी भी देश के राष्ट्रपति के अगर यहाँ आते हैं खास कर अमेरिका के तो भारत का एजेन्डा तय हो जाना चाहिए। हमको दूसरे देश के लोगों से क्या लेना है, उन से क्या समझौता करना है। भाजपा के पास कोई विजन नहीं। भाजपा गरीबों के घरों को घेरने का काम कर रही हैं। अगर में गंगा जी के पानी को जमुना जी पानी लाने का प्रयास कर रही हैं। 26 हजार बच्चों को स्कूल बंद कराकर लाइन में खड़े कर स्वागत कराने व्यवस्था करा रही यह इवेंट की सरकार कुछ भी करा सकती है।

कांग्रेस के जागरण अभियान में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के जागरण अभियान में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान पूरी तरह दुखी हैं। यहां आलू, गन्ना धान का किसान पूरी तरह हतास है। जिस सरकार ने किसानों से वादे किए थे वह पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। गन्ना मंत्री की चीनी मिल पर खुद बकाया। जहां मंत्री खुद अपनी मिल का बकाया भुगतान न दे रहा हो वह गन्ना किसानों की समस्या क्या दूर करेगा।

आलू किसान भी परेशान हैं आवारा पशुओं की वजह किसानों को भारी परेशानी हो रही हैं। उन्होंने कहा हमारी मांग है कि सरकार किसान आयोग का गठन करे फसलो के दाम तय करे। जो किसान खेतो की रखवाली कर रहे उनकी भत्ता दे। मांगे नहीं मानी गईं तो कांग्रेस आगामी 3 तारीख को तहसील पर 6 तारीख को जिला मुख्यालय और मांगे फिर भी नही मानी गई तो 17 मार्च को राजधनी सीएम का में घेराव करेगी।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना,बदायूं)