Congress ने यूपी के कई जिलों में शुरू की सांझी रसोई

लखनऊ– उत्तर प्रदेश (Congress) कांग्रेस कमेटी ने अपने मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत किया और अब कई जिलों-वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाज़ियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में साझी रसोई घर की शुरुआत हो गयी है। यह भी पढ़ें-‘(Fake) फर्जी खबर या संदेश का प्रसार करना दंडनीय अपराध’: गृह मंत्रालय कोरोना महामारी में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के देख रेख में पूरे प्रदेश में राहत का काम कार्यकर्ता चला रहे हैं। जारी प्रेस नोट में (Congress) प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 7, 2020

लखनऊ– उत्तर प्रदेश (Congress) कांग्रेस कमेटी ने अपने मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत किया और अब कई जिलों-वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाज़ियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में साझी रसोई घर की शुरुआत हो गयी है।

यह भी पढ़ें-‘(Fake) फर्जी खबर या संदेश का प्रसार करना दंडनीय अपराध’: गृह मंत्रालय

कोरोना महामारी में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के देख रेख में पूरे प्रदेश में राहत का काम कार्यकर्ता चला रहे हैं।

जारी प्रेस नोट में (Congress) प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी में आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कल प्रदेश में मुख्यालय पर साझी रसोईघर की शुरुआत हुई और अब प्रदेश के कई जिलों वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाज़ियाबाद, नोएडा और हापुड़, बुलंदशहर में साझी रसोई की शुरुआत हुई है।

यह भी पढ़ें-Corona: उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना, देखें लिस्ट..

(Congress) प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना महामारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात अपनी पूरी शक्ति लगाकर मेहनत कर रहे हैं। जगह जगह राशन पहुंचाया जा रहा है। हमें खबर मिली की कई महानगरों में लोगों के पास ईंधन नहीं है तो हमने साझी रसोई की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाकर खाना वितरित कर रहे हैं। जितना संभव हो सकेगा हमारी कोशिश है कि कोई भूखा पेट न रहे।