कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, भड़की BJP कहा- ये लोग सीजनल हिंदू…

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratishtha) का जहां एक तरफ पूरा देश इंतजार कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर राजनीति भी अपने चरम पर है। कांग्रेस पार्टी द्वारा निमंत्रण अस्वीकार करने पर भाजपा ने आक्रामक रुख अपना लिया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

January 11, 2024

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratishtha) का जहां एक तरफ पूरा देश इंतजार कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर राजनीति भी अपने चरम पर है। कांग्रेस पार्टी द्वारा निमंत्रण अस्वीकार करने पर भाजपा ने आक्रामक रुख अपना लिया है।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वाले सीजनल हिंदू हैं। जब उन्हें लगता है कि उन्हें वोट लेना है तो वे सॉफ्ट हिंदू बनने की कोशिश करते हैं। उनमें अयोध्या जाने की ताकत नहीं है। जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक कांग्रेस में कोई भी अयोध्या नहीं गया।

जवाहरलाल नेहरू ने भी सोमनाथ मंदिर के अभिषेक का किया था बहिष्कार 

वहीं बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है लेकिन कांग्रेस अपनी प्रवृत्ति के मुताबिक काम कर रही है। जवाहरलाल नेहरू ने भी सोमनाथ मंदिर के अभिषेक का बहिष्कार किया था। 24 अप्रैल 1951 को नेहरू द्वारा लिखे गए पत्र में प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया गया था। फिर इंदिरा के समय में जब 1976 में अयोध्या में राम मंदिर के सबूत सामने आने लगे तो वहां काम रोक दिया गया।

सातवीं बार इंदौर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, महाराष्ट्र को मिला राज्य का खिताब

सोनिया गांधी के समय में राम को काल्पनिक बताया गया था लेकिन राम मंदिर की प्रतिष्ठा कांग्रेस के लिए खुद को बदलने का एक मौका था। सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि ये नेहरू की कांग्रेस है, ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। रामराज की प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करना कांग्रेस के भीतर हिंदू धर्म विरोधी भावना को दर्शाता है।

कांग्रेस ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को बताा BJP-RSS का इवेंट

बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण मिला था, लेकिन उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस ने यह कहते हुए निमंत्रण स्वीकार कर दिया कि यह BJP और RSS का इवेंट है। कांग्रेस का कहना है कि मंदिर अभी पूरी तरह बना नहीं है, इसलिए बीजेपी पहले इसका उद्घाटन कर चुनावी फायदा लेने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)