‘कांग्रेस लोकतंत्र का हनन कर रही है’: बृजेश पाठक

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस लोकतंत्र का हनन कर रही है। नियम के अनुसार सबसे बड़े दल बीजेपी को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने बुलाया ; लेकिन कांग्रेस अपनी ओछी मानसिकता से बाज नही आ रही है। फ़तेहपुर जिले के बिंदकी तहसील मुख्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रतिभावान छात्र अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आये प्रदेश के कानून मंत्री ने बनारस  फ्लाई ओवर हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि फ्लाई ओवर कांड से दोषियों के

Written By :

admin

Updated

May 17, 2018

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस लोकतंत्र का हनन कर रही है।

नियम के अनुसार सबसे बड़े दल बीजेपी को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने बुलाया ; लेकिन कांग्रेस अपनी ओछी मानसिकता से बाज नही आ रही है। फ़तेहपुर जिले के बिंदकी तहसील मुख्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रतिभावान छात्र अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आये प्रदेश के कानून मंत्री ने बनारस  फ्लाई ओवर हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि फ्लाई ओवर कांड से दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कारवाही होगी।

मुख्य मंत्री ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी।उहोनें ने ओवर लोडिंग के मुद्दे में कहा कि सरकार के विभागीय मंत्री से बात की जाएगी और कार्यवाई होगी ।

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )