राजद-कांग्रेस परिवारवाद को दे रही बढ़ावा:सुशील मोदी

पटना– बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद और कांग्रेस पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां परिवारवाद है और मिलकर परिवारवाद को बढ़ावा भी दे रहीं हैं। मोदी ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 10वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहें हैं। उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने पर भी सहमति जताई थी। लालू ने राजद को केवल अपने परिवार की पार्टी बनाया हुआ है। सुशील मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना पद छोड़ने के बाद अपने बेटे और

Written By :

admin

Updated

November 21, 2017

पटना– बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद और कांग्रेस पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां परिवारवाद है और मिलकर परिवारवाद को बढ़ावा भी दे रहीं हैं। मोदी ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 10वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहें हैं। उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने पर भी सहमति जताई थी।

लालू ने राजद को केवल अपने परिवार की पार्टी बनाया हुआ है। सुशील मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना पद छोड़ने के बाद अपने बेटे और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपेंगी।