कांग्रेस पार्षद ने खोया आपा, बोलीं-‘CM योगी का घेराव जूते व चप्पलों से किया जाएगा’

लखनऊ–उन्नाव दुष्कर्म मामले को लेकर जहां पूरे प्रदेश में जन आक्रोश है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी लगातार मौजूदा सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी उन्नाव कांड को लेकर इतनी आक्रोशित हो गई कि उन्होंने अपनी मर्यादा ही लांघ दी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणियां करने लगी। दरअसल बात ये है की उन्नाव रेप मामले में कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी सिविल हॉस्पिटल पहुंची ,जहाँ उन्हें अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया गया जिससे आक्रोशित होकर महिला पार्षद ने आपा

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 6, 2019

लखनऊ–उन्नाव दुष्कर्म मामले को लेकर जहां पूरे प्रदेश में जन आक्रोश है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी लगातार मौजूदा सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी उन्नाव कांड को लेकर इतनी आक्रोशित हो गई कि उन्होंने अपनी मर्यादा ही लांघ दी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणियां करने लगी। दरअसल बात ये है की उन्नाव रेप मामले में कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी सिविल हॉस्पिटल पहुंची ,जहाँ उन्हें अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया गया जिससे आक्रोशित होकर महिला पार्षद ने आपा खो दिया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाने लगीं और तो और महिला पार्षद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा की ”महिलाओं में आक्रोश है, मुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा बढ़ाएं ,मुख्यमंत्री का घेराव जूते और चप्पलों से किया जाएगा। जब भी इस तरह की घटना होती है तब पूरा प्रशासन घटना को दबाने में लग जाता है।”