चित्रकूट में बीजेपी की हार पर कांग्रेस ने साधा निशाना

लखनऊ– चित्रकूट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने भी भाजपा की हार पर निशाना साधा है। राजबब्बर ने अपने ट्वीटर पर लिखा- “चित्रकूट का फैसला उनके खिलाफ जनता के बगावत का एलान है, जो कई राज्यों में सत्ता की गद्दी पर 15-20 सालों से कुंडली मार कर बैठे हैं।” उन्होंने कहा- “चित्रकूट से एक और सन्देश है। भगवान दीन दुखियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं, करोड़ों के दिए जलाने से नहीं।  आपको बता दें की योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के

Written By :

admin

Updated

November 13, 2017

लखनऊ– चित्रकूट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने भी भाजपा की हार पर निशाना साधा है। राजबब्बर ने अपने ट्वीटर पर लिखा- “चित्रकूट का फैसला उनके खिलाफ जनता के बगावत का एलान है, जो कई राज्यों में सत्ता की गद्दी पर 15-20 सालों से कुंडली मार कर बैठे हैं।”

उन्होंने कहा- “चित्रकूट से एक और सन्देश है। भगवान दीन दुखियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं, करोड़ों के दिए जलाने से नहीं। 

आपको बता दें की योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर अयोध्या में भव्य दिवाली मनाई थी। इस दैरान यहां 1 लाख 71 हजार दिए जलाए गए थे। बता दे कि यूपी की सीमा से सटे सतना जिले की चित्रकूट असेंबली सीट कांग्रेस ने जीत ली है। कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी ने बीजेपी के शंकरदयाल त्रिपाठी को 14 हजार 133 वोटों से हराया। तीन उपचुनावों में कांग्रेस की यह लगातार दूसरी और 14 साल में हुए चार चुनावों में सबसे बड़ी जीत है। 2013 में मोदी लहर के बावजूद इस सीट पर प्रेम सिंह ने चुनाव जीता था। 29 मई, 2017 को उनके निधन के कारण यहां उपचुनाव हुआ था।