सावन के तीसरे सोमवार पर अपरा काशी में कावंड़ियों की उमड़ी भीड़

फर्रुखाबाद–सावन महीने के तीसरे सोमवार से पहले पांचाल घाट गंगा तट पर लाखो कावंरियों का उमड़ा जनसैलाब।गंगा तट पर आस पास के दर्जनों जिलो के लोग अपने अपने वाहनों से जत्था के रूप में पांचाल घाट पर पहुंचते हैं। यहां पर सभी शिव भक्त पहले तो रात में कावंर तैयार करते उसको सजाते हैं।भगवान शिव को जो बस्तु पसन्द होती है उसको कावंर में लगाते है।उसके बाद खुद को भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं रात 12 बजे के बाद से जल भरना शुरू कर देते है।भगवान की भक्ति में डीजे की धुन पर जमकर डांस करते है।वही बहुत से

Written By :

admin

Updated

August 13, 2018

फर्रुखाबाद–सावन महीने के तीसरे सोमवार से पहले पांचाल घाट गंगा तट पर लाखो कावंरियों का उमड़ा जनसैलाब।गंगा तट पर आस पास के दर्जनों जिलो के लोग अपने अपने वाहनों से जत्था के रूप में पांचाल घाट पर पहुंचते हैं।

यहां पर सभी शिव भक्त पहले तो रात में कावंर तैयार करते उसको सजाते हैं।भगवान शिव को जो बस्तु पसन्द होती है उसको कावंर में लगाते है।उसके बाद खुद को भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं रात 12 बजे के बाद से जल भरना शुरू कर देते है।भगवान की भक्ति में डीजे की धुन पर जमकर डांस करते है।वही बहुत से भक्तगण अपनी टोली में भगवान शिव व पार्वती के स्वरूप में झांकिया भी बनाकर लाते हैं।वह भी कावंरियों के साथ नृत्य भी करते है।

फर्रुखाबाद बनारस के बाद दूसरा काशी है उसी बजह से इसको अपरा काशी कहते है।क़ाबरियो कि सुरक्षा के लिए पुलिस का इंतजाम किया गया है।यदि कोई यात्री रास्ते मे घायल हो जाता है।तो उसको तत्काल में अस्पताल में भेजा सके उसके लिए एम्बुलेंस का भी इंतजाम किया गया है।वर्तमान समय मे पांचाल घाट गंगा तट केवल एक ही रंग में रंगा दिखाई देता है वह भगवा कलर में।घाट पर शिवशाहजहांपुर,बरेली,लखीमपुर,हरदोई,इटाबा,औरैया,कन्नौज,एटा,भिण्ड, आगरा, फिरोजाबाद,मैनपुरी,बदायूं,आदि जनपदों से लाखों की संख्या में गंगा जल भरने आते है।जिस समय कावंरिया जल भरकर निकलते है उस समय उनके जयकारों के आगे लोग अपना काम भूल जाते है।चारो तरफ केवल शिव के जयकारे सुनाई देते है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)