पैमाइश करने पहुंची टीम के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फ़ोर्स तैनात

बहराइच--मनिकापुर गांव में बुधवार को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम पैमाइश करने गई थी। घर के बगल की जमीन के विवाद को लेकर पैमाइश के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए।  दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। वहीं धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। हमले में सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संघर्ष के चलते गांव में तीन घंटे तक उपद्रव की स्थिति बनी रही। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।  पयागपुर थाना अंतर्गत लहड़ौरा गांव में मंगलवार को तहसील दिवस

Written By :

admin

Updated

December 20, 2018

बहराइच--मनिकापुर गांव में बुधवार को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम पैमाइश करने गई थी। घर के बगल की जमीन के विवाद को लेकर पैमाइश के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। 

दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। वहीं धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। हमले में सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संघर्ष के चलते गांव में तीन घंटे तक उपद्रव की स्थिति बनी रही। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

पयागपुर थाना अंतर्गत लहड़ौरा गांव में मंगलवार को तहसील दिवस समाप्त होने के बाद पुलिसअधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर व उपजलिाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय ने चौपाल आयोजित की थी। चौपाल के दौरान मनिकापुर गांव निवासी मंगल प्रसाद ने जमीन की पैमाइश कराए जाने का प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने राजस्व और पुलिस टीम को गांव भेजकर पैमाइश करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत बुधवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम पैमाइश करने पहुंची थी। पैमाइश के दौरान ही देवी प्रसाद विश्वकर्मा और माता प्रसाद के पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर चलने शुरू हो गए। 

मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक बीरबल ने सिपाहियों के साथ संघर्ष कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। जिसमें सिपाही घनश्याम पांडेय के हाथ पर चोट लगगई। वहीं देवी प्रसाद पक्ष के फूलचंद्र व सतीश विश्वकर्मा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच )