जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान और पुलिस में जमकर संघर्ष

गोरखपुर– जिले के मानबेला के किसानों और जीडीए के बीच जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद  एक बार फिर बढ़ गया है। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन मानबेला में अधिग्रहित भूमि को बाकी लोगो को कब्ज़ा दिलाने के लिए पहुंचा है। हर बार की तरह इस बार भी किसानों को जैसे ही जीडीए द्वारा फिर से कब्जा दिलवाने की सूचना मिली वैसे ही काफी संख्या में किसानों ने मौके पर पहुच कर विरोध करना शुरु कर दिया। पहले तो पुलिस ने काफी समझाने की कोसिस की लेकिन किसान बिना उचित मुआवजा लिए बिना अपनी जमीनों को कब्जे देने को तैयार

Written By :

admin

Updated

February 12, 2018

गोरखपुर– जिले के मानबेला के किसानों और जीडीए के बीच जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद  एक बार फिर बढ़ गया है। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन मानबेला में अधिग्रहित भूमि को बाकी लोगो को कब्ज़ा दिलाने के लिए पहुंचा है।

हर बार की तरह इस बार भी किसानों को जैसे ही जीडीए द्वारा फिर से कब्जा दिलवाने की सूचना मिली वैसे ही काफी संख्या में किसानों ने मौके पर पहुच कर विरोध करना शुरु कर दिया। पहले तो पुलिस ने काफी समझाने की कोसिस की लेकिन किसान बिना उचित मुआवजा लिए बिना अपनी जमीनों को कब्जे देने को तैयार नही थे। लिहाजा हर बार की तरह किसानों और पुलिस में जोर आजमाइश शुरू हुई। पुलिस वालों ने किसानों के ऊपर जमकर लाठी बरसाई ।उसके बाद किसी तरह से जीडीए प्रसाशन कुछ आवंटियों को  कब्जा दिलवाने में कामयाब रही।

(रिपोर्ट -गौरव मिश्रा , गोरखपुर )