लखनऊ नगर निगम ने दैनिक मजदूरों को बांटा भोजन

लखनऊ–कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, झुग्गी इत्यादि निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वयं प्रयासो से धनराशि व सामग्री एकत्रित कर जोनवार कम्युनिटी किचन (kitchen) स्थापित किया गया है, यह भी पढ़ें-Lockdown: PM मोदी ने देशवासियों को बताया फिटनेस मंत्र, शेयर किया वीडियो जिसमें निर्मित भोजन को क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित कराये जा रहे है। जानकीपुरम प्रथम वार्ड में स्थित गौशाला में अतिरिक्त कम्युनिटी किचेन (kitchen) प्रारम्भ

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 30, 2020

लखनऊ–कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, झुग्गी इत्यादि निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वयं प्रयासो से धनराशि व सामग्री एकत्रित कर जोनवार कम्युनिटी किचन (kitchen) स्थापित किया गया है,

यह भी पढ़ें-Lockdown: PM मोदी ने देशवासियों को बताया फिटनेस मंत्र, शेयर किया वीडियो

जिसमें निर्मित भोजन को क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित कराये जा रहे है। जानकीपुरम प्रथम वार्ड में स्थित गौशाला में अतिरिक्त कम्युनिटी किचेन (kitchen) प्रारम्भ किया गया है। परम्परा स्वीट, लखनऊ के स्वामी श्री विष्णु नारायण गुप्ता द्वारा कम्युनिटी किचेन (kitchen) हेतु 24 बोरी चावल, 5 बोरी आटा, 20 बोरी आलू, 2 बोरी नमक, 2 बोरी सोयाबीन, व 20 किलो मसाले तथा 900 डिब्बे मिष्ठान व फल की सहायता सामग्री उपलब्ध करायी गयी। इस सहायता सामग्री के भोजन, फल व मिष्ठान को नोयडा से आये श्रमिको को नगर आयुक्त महोदय की उपस्थिति में वितरित कराया गया।

यह भी पढ़ें-देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार, 31 हुई मरने वालों की संख्या

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि जी द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। सम्पूर्ण शहर में निम्नानुसार कम्युनिटी किचेन (kitchen) से पैकेट उपलब्ध कराये गये।

दैनिक मजदूर/झुग्गी/नराश्रितों को नगर निगम लखनऊ द्वारा भोजन वितरण-

1ः नगर निगम कल्याण मण्डप जियामऊ: 3665
2ः आवास विकास कल्याण मण्डप मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम: 4500
3ः नगर निगम कल्याण मण्डपए महानगर: 4495
4ः जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला: 2500
5ः एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्रए विराट खण्ड गोमतीनगर : 5500
6ः नगर निगम कल्याण मण्डप आनन्द नगर यसी0एम0एस0 के सामने : 2200
7ः एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र चैक यलोहिया पार्क : 5500
8ः आवास विकास सामुदायिक केन्द्र ए.ब्लाक इन्दिरा नगर : 4500
9ः नगर निगम कल्याण मण्डप औरंगाबाद बंगला बाजार रोड, निकट रेलवे क्रासिंग: 8000
योगः 40860