महिला से लूटपाट कर भागे अपराधी, बिजली के पोल से टकराये, फिर हुआ ये…

फर्रुखाबाद–थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अदिउली की रहने वाली निर्मला पत्नी स्व. सूरजपाल विधवा पेंशन निकाल कर घर जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका थैला छीन लियै और भागने लगे । स्थानीय लोगो ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।बदमाशों की बाइक बरौन गांव के सामने बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें पिंटू नाम का बदमाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी गुड्डू और राजेंद्र बहेलिया के हल्की चोटे आई लेकिन भीड़ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पिंटू को लोहिया अस्पताल

Written By :

admin

Updated

June 20, 2019

फर्रुखाबाद–थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अदिउली की रहने वाली निर्मला पत्नी स्व. सूरजपाल विधवा पेंशन निकाल कर घर जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका थैला छीन लियै और भागने लगे ।

स्थानीय लोगो ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।बदमाशों की बाइक बरौन गांव के सामने बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें पिंटू नाम का बदमाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी गुड्डू और राजेंद्र बहेलिया के हल्की चोटे आई लेकिन भीड़ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पिंटू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत खराब होने पर सैफई के लिए रिफर कर दिया गया है।यह तीनों बदमाश जिला एटा के थाना नयागांव के गांव रजपुरा के रहने वाले है।

वही निर्मला देवी की माने हथियापुर ग्रामीण बैंक में विधवा पेंशन के तीन हजार के साथ एक हजार रुपये मिलाकर चार हजार निकाले थे।उन्ही को लूट कर यह तीनों भागे थे।पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)