कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से रेप, 15 बाद भी पुलिस ने नही किया मुकदमा दर्ज

फतेहपुर– हमेशा सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस का एक और नया कारनामा सामने आया है। ताजा मामला जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक स्कूली नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने रेप की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की है। उल्टा पुसिल आरोपियों से मिलकर पीड़ित पक्ष से सुलाह करने का दबाव बना रही है। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष सुलाह न करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। जिसके बाद

Written By :

admin

Updated

August 27, 2018

फतेहपुर– हमेशा सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस का एक और नया कारनामा सामने आया है। ताजा मामला जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक स्कूली नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने रेप की घटना को अंजाम दे डाला।

घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की है। उल्टा पुसिल आरोपियों से मिलकर पीड़ित पक्ष से सुलाह करने का दबाव बना रही है। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष सुलाह न करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। जिसके बाद पीड़िता ने जिले के एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि वह कोचिंग जा रही थी कि तभी रास्ते में गांव के मुन्ना ने मेरी मां के तबियत खराब होने की बात कहकर मुझे घर छोड़ने की बोलकर अपनी  बाइक पर बैठा लिया। लेकिन वह मुझे घर छोड़ने के बजाए अपने घर ले गया। जहां उसने मुझे नशीली दवाइयों द्वारा बेहोश करके मेरे साथ दुष्कर्म किया।

मेरे होश में आने पर उसने मुझे ये सब किसी से न बताने की धमकी देने लगा। मैने  घर पहुंचते ही पूरे घटनाक्रम के बारे में अपने परिजनों से बताया। जिसके बाद घरवाले कोतवाली पहुंचे लेकिन वहां मुकदमा नही लिखा गया बल्कि हम पर सुलाह का दबाव बनाया गया।

जिसके बाद आज हम एसपी से न्याय की मिलने की उमीद लेकर आए है।  वहीं एसपी राहुल राज ने बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।