संवेदनहीनता की हद, सीएमओ की डांट से खफा डॉक्टर ने बीच में ही छोड़ दिया ऑपरेशन

आजमगढ़– यूपी के आजमगढ़ में एक डॉक्टर की लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनने के बाद आपको हैरत होगी। यूपी के आजमगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां प्रसव पीड़ा का दर्द झेल रही महिला का एक डॉक्टर ने ऑपरेशन बीच में ही छोड़ दिया।  वजह बनी सीएमओ की फटकार जिसकी शिकायत परिजनों ने सीएमओ से की थी। परिजनों का कहना था कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पैसे की मांग की है। डॉक्टर के चले जाने के बाद परिजनोंं ने डॉक्टर से काफी मिन्नते की। लेकिन गुस्साए डॉक्टर के कान पर जू तक

Written By :

admin

Updated

September 28, 2018

आजमगढ़– यूपी के आजमगढ़ में एक डॉक्टर की लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनने के बाद आपको हैरत होगी। यूपी के आजमगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां प्रसव पीड़ा का दर्द झेल रही महिला का एक डॉक्टर ने ऑपरेशन बीच में ही छोड़ दिया। 

वजह बनी सीएमओ की फटकार जिसकी शिकायत परिजनों ने सीएमओ से की थी। परिजनों का कहना था कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पैसे की मांग की है। डॉक्टर के चले जाने के बाद परिजनोंं ने डॉक्टर से काफी मिन्नते की। लेकिन गुस्साए डॉक्टर के कान पर जू तक नहीं रेंगा। डॉक्टर के ना आने पर महिला को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जाम लाग दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर इस मामले को शांत करवाया।

गुरुवार शाम को प्रसव पीड़ा के बाद एक महिला अस्पताल में भर्ती कराई गई। आरोप है कि महिला के परिजनों से डॉक्टर ने तीन हजार रुपए की मांग की। इसकी शिकायत करने पर सीएमओ ने डॉक्टर को फटकार लगा दी। घटना से आक्रोशित डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन बीच में ही छोड़ दिया। लाख मन्नत करने के बाद भी डॉक्टर वापस नहीं आए मरीजों और उनके तीमारदारों ने रात नौ बजे महिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। हंगामा शुरू होने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। फिलहाल महिला को प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया है।