सीएम योगी बताएं कुंभ में कौन दे रहा है बाबाओं को गांजा – मंत्री राजभर  

बलिया — योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बलिया जनपद के घोघा चट्टी पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए अयोध्या और कुम्भ में बाबाओं के चीलम पीने पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है की जब गांजा पर प्रतिबंध है  तो बाबाओं तक गांजा कैसे पहुंच रहा है। वही राम मंदिर निर्माण में सहयोग की शर्त रखते हुए कहा की राम मंदिर बनना  चाहिए पर  मंदिर का पुजारी सभी जातियों के आबादी के हिसाब से बने तब ।वही जनसभा में आई जनता को आगाह करते हुए कहा की

Written By :

admin

Updated

February 2, 2019

बलिया — योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बलिया जनपद के घोघा चट्टी पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए

अयोध्या और कुम्भ में बाबाओं के चीलम पीने पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है की जब गांजा पर प्रतिबंध है  तो बाबाओं तक गांजा कैसे पहुंच रहा है।

वही राम मंदिर निर्माण में सहयोग की शर्त रखते हुए कहा की राम मंदिर बनना  चाहिए पर  मंदिर का पुजारी सभी जातियों के आबादी के हिसाब से बने तब ।वही जनसभा में आई जनता को आगाह करते हुए कहा की अगर मोदी योगी के चक्क्रर  में पड़ोगे तो बेईमान  तुम्हे बर्बाद कर देंगे ।साथ ही अमेरिकी खुफिया एजेंसी के हवाले से बीजेपी पर 21  तारीख को दंगा कराने का दावा आरोप लगाया ।

इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि —

>> पिछली सरकार ने कुम्भ के लिए 900 करों खर्च किये पर इस सरकार ने अपने फायदे के लिए 5000 हज़ार करोड़ खर्च कर दिए जबकि इसमें से 3000 हज़ार करोड़ गरीबों के आवास और पेंशन में दिए जा सकते थे।

>> देश के साधू संतों और बाबाओं पर तंज कस्ते हुए कहा की सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट है की विश्नाथ मंदिर जैसे देश में कुल 9 लाख मंदिर हैं  जिसमे 10 लाख से 20 लाख का चढ़ावा आता है  जिसे अयोध्या में बैठे लाल लाल साधू आपकी कमाई खाते है !

>> मंत्री ओम  प्रकाश राजभर ने कहा की एक गरीब अगर एक पुड़िया गांजा खरीद ले तो दरोगा सिपाही उसका चालान कर देंगे पर मुख्यमंत्री के सामने साधू चीलम काला कर देते है । संगम पर बैठे साधू चीलम पीकर प्रयाग के आसमान में धुँआ भर रहे है । जब गांजा पर पाबंदी लगी है तो बाबाओं के पास गांजा कहा से आ रहा है मुख्यमंत्री बताएं ?  

>> राम मंदिर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की राम मंदिर निर्माण में वो तभी सहयोग करेंगे जब मंदिर का पुजारी हर जााति का बेटा आबादी के हिसाब से बनाया जाएगा । साधू संतों और बाबाओं का मजाक उड़ाते हुए जनता से कहा की आप भी पुजारी बन जाओंगे तो तुम्हारा गाल भी लाल हो जाएगा। अयोध्या और प्रयाग में जाकर देखो मोटे  मोठे बाबा नंगे बैठे है। उन्हें तो ठंडी भी नहीं लगती।

>>  मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए दावा किया की 21 तारीख को बड़े पैमाने पर बीजेपी दंगा करा सकती है। वही जनसभा में बैठी जनता से पूछा की आपमें से कितने लोग हिन्दू है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहाः की हिन्दू धर्म नहीं होता सनातन धर्म होता है जिसमे उपनयन संस्कार होता है ऐसे में आप में से कितने लोग जनेऊ पहने हो। अगर नहीं पहने तो फिर कैसा हिन्दू ।

>> वही मंत्री ओम  प्रकश राजभर ने कहा की योगी मंत्रीमंडल प्रयाग में अपने पाप धुलने गया था ।ये जांच का विषय है उसमे कितने पापी हैं।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)