कोटा में फंसे बच्चों के लिए cm योगी ने भेजी 200बसें

राजस्थान के कोटा में फंसे हुए हैं करीब 6000 बच्चों निकालने के लिए शुक्रवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने बड़ा कदम उठाते हुए आगरा से 200 बसों को रवाना किया। यही नहीं हर बस में ..

Written By :

SK Sharma

Updated

April 17, 2020

कोरोना वायरस के खिलाफ इस वक्ता पूरा देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के जो बच्चे राजस्थान के कोटा (Kota) में फंसे हुए हैं, उनको निकालने के लिए शुक्रवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने बड़ा कदम उठाते हुए आगरा से 200 बसों को रवाना किया। यही नहीं हर बस में बच्चों से साथ दो पुलिसकर्मी भी बैठेंगे। इसके अलावा पुलिसवालों को मास्क और सैनिटाइजर साथ में दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..पुलिस की प्रताड़ना से आहत एक युवती की दर्द भरी गुहार, वीडियो वायरल

                    लंबे समय से फंसे हैं बच्चे

दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है, कोचिंग सेंटर बंद हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के बच्चे जो कोटा (Kota) में कोचिंग करने गए थे, वो पिछले लंबे समय से यहीं फंसे हुए हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक अभिभावक के तौर पर इनकी पीड़ा को समझा है और इन्हें घर भेजने का फैसला किया है।

                       जांच के बाद जाएंगे घर

वहीं आगरा के एसपी प्रमोद कुमार बताया कि शनिवार को बच्चे यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद मेडिकल चेकअप होगा और फिर बच्चों को घर भेजा जाएगा। एसडीएम सिटी प्रभा कांत शर्मा का कहना कि 200 बसें यहां से भेजी जा रही हैं जबकि 100 बसें कोटा में खड़ी हैं। इनकी मदद से 6000 बच्चों को वहां से लाया जाएगा और उनके आवास पर छोड़ा जाएगा।

                    बस में सिर्फ 25 से 30 बच्चे

शर्मा ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसलिए 25 से 30 बच्चे ही सिर्फ बस में आएंगे । उनके खाने-पीने का इंतजाम भी किया जा रहा है। साथ में जो पुलिस कर्मी जाएंगे ,उनके लिए और अन्य बच्चों के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZnGUUVgk-sM

ये भी पढ़ें..25 से शुरू होगा UP बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन