सीएम योगी महंत परमहंस से मिलने पीजीआई पहुंचे

लखनऊ– अयोध्या में अनशन पर बैठे महंत परमहंस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम पीजीआई पहुंचकर मुलाकात की। वहां सीएम योगी ने उन्हे जूस पिलाया। इस दौरान दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक एकांत में बातचीत हुई। महंत की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। मालूम हो कि अनशन को लेकर खाना-पीना छोड़ने की वजह से महंत परमहंस की सेहत बिगड़ने लगी थी। इस पर प्रशासन ने उन्हें अनशन स्थल से उठाकर पीजीआई में भर्ती करा दिया था। यहां दूसरे दिन उन्होंने जूस लिया था। सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री और एक विधायक ने

Written By :

admin

Updated

October 13, 2018

लखनऊ– अयोध्या में अनशन पर बैठे महंत परमहंस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम पीजीआई पहुंचकर मुलाकात की। वहां सीएम योगी ने उन्हे जूस पिलाया। इस दौरान दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक एकांत में बातचीत हुई। महंत की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

मालूम हो कि अनशन को लेकर खाना-पीना छोड़ने की वजह से महंत परमहंस की सेहत बिगड़ने लगी थी। इस पर प्रशासन ने उन्हें अनशन स्थल से उठाकर पीजीआई में भर्ती करा दिया था। यहां दूसरे दिन उन्होंने जूस लिया था। सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री और एक विधायक ने आकर महंत का हालचाल लिया। उनके उपचार के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।