शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणोें व पुलिस के बीच झड़प

इटावा — उत्तर प्रदेश के इटावा में विधूना मार्ग पर लाश रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया.वहीं  पुलिस द्वारा जबरन जाम खुलवाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर भी पथराव शुरु कर दिया.इस दौरान पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी़ पड़ी. दरअसल मामला दस दिन पहले का है जहां किक्रेट मैच को लेकर दो पक्षों में  जमकर लाठी डंड़े चले जिसमें कई लोगो को चोटे आई जिसमे से एक युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा  है कि 

Written By :

admin

Updated

October 31, 2017

इटावा — उत्तर प्रदेश के इटावा में विधूना मार्ग पर लाश रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया.वहीं  पुलिस द्वारा जबरन जाम खुलवाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर भी पथराव शुरु कर दिया.इस दौरान पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी़ पड़ी.

दरअसल मामला दस दिन पहले का है जहां किक्रेट मैच को लेकर दो पक्षों में  जमकर लाठी डंड़े चले जिसमें कई लोगो को चोटे आई जिसमे से एक युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा  है कि  इसी से नाराज ग्रामीण आज विधूना मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहें थे.इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई इस बीच गांव वालो ने पथराव शुरु कर दिया.वहीं ग्रामीणों को उग्र होता देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

रिपोर्टर-विवेक दुबे,इटावा