कहर बनकर टूटा कोहरा, बस और टैंकर में हुई भीषण भिड़ंत,आधा दर्जन हुए घायल

एटा– सर्दी के मौसम में कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी है। पिछली बार की तरह इस बार भी कोहरा कहर बनकर ही आया। गुरुवार सुबह एटा-अलीगंज मार्ग पर बस और टैंकर की भीषण टक्कर हुई। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं।    रात से ही बढ़ते हुए कोहरे के कारण एटा के थाना बागवाला में नगला मई के पास तड़के रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर हुई। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 2 महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमे से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही

Written By :

admin

Updated

December 21, 2017

एटा– सर्दी के मौसम में कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी है। पिछली बार की तरह इस बार भी कोहरा कहर बनकर ही आया। गुरुवार सुबह एटा-अलीगंज मार्ग पर बस और टैंकर की भीषण टक्कर हुई। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं। 

 

रात से ही बढ़ते हुए कोहरे के कारण एटा के थाना बागवाला में नगला मई के पास तड़के रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर हुई। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 2 महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमे से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायलो में कई शिक्षक भी बताये जा रहे हैं ; जो बच्चो को पढ़ाने के लिए स्कूल जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर पूरी तरह पलट गया। घायलों को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट – आर.बी.द्विवेदी, एटा