CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जोरदार प्रदर्शन, अभिजीत दीपके भी रहे मौजूद

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक अनोखे प्रदर्शन का गवाह बनने जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शिक्षा व्यवस्था के ख़िलाफ़ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। CJP Protest: जतंर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके पार्टी के

Written By :

SK Sharma

Updated

June 6, 2026

CJP-Protest

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक अनोखे प्रदर्शन का गवाह बनने जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शिक्षा व्यवस्था के ख़िलाफ़ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

CJP Protest: जतंर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज सुबह अमेरिकी से दिल्ली पहुंचे और तुरंत ही अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आग्रह किया। दरअसल यह विरोध प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है। अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।

दीपके ने अपने समर्थकों से 6 जून को उनके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां इकट्ठा होने का भी आग्रह किया था। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इनमें आठ बातें शामिल हैं, जैसे सनस्क्रीन लगाना, पहले से नाश्ता कर लेना और तिरंगा, फूल व किताबें साथ लाना।

सुरक्षा का कड़े इंतजाम

उधर दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है। CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस ने जंतर-मंतर के दोनों तरफ़ बैरिकेड लगाकर इलाके की घेराबंदी कर दी है और हजारों पुलिस व पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की लगभग 40 कंपनियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की परमिशन मिलने के बाद, पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली समेत सेंसिटिव इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और गाड़ियों की सघन चेकिंग चल रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रैंक के अधिकारियों को अलग-अलग ज़ोन में तैनात किया गया है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।

CJP Protest: क्यों प्रदर्शन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

बता दें कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) जिसने अपने अनोखे नाम और जोशीले अंदाज से लाखों युवाओं का दिल जीता है ने शनिवार 6 जून को दिल्ली के बीचों-बीच एक बड़े विरोध प्रदर्शन का बिगुल फूंक दिया है। इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ एक मजाक अब देश की सत्ता के केंद्र तक पहुंच गया है।

दरअसल कुछ दिन पहले, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) ने कथित तौर पर सिस्टम और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ विरोध कर रहे युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की थी। इस तीखी टिप्पणी ने बेरोजगार युवाओं के आत्म-सम्मान को गहरी चोट पहुंचाई। जल्द ही, इस अपमान को डिजिटल दुनिया में एकजुट होने का एक जरिया बना लिया गया, जिससे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म हुआ।

शुरुआत में सिस्टम पर तंज कसने के मकसद से बनाए गए इस मजाकिया और व्यंग्यात्मक डिजिटल पेज को युवाओं का इतना जबरदस्त समर्थन मिला कि अब इंस्टाग्राम पर इस संगठन के 22 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। यह आंकड़ा भारत की किसी भी स्थापित मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी की सोशल मीडिया फॉलोइंग से कहीं ज़्यादा है, जो साफ तौर पर दिखाता है कि देश के युवा इस नाम से कितनी गहराई से जुड़ाव महसूस करते हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)